back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वे कार्य प्रारम्भ:बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकताओं की टीम लगाई

जयपुर, 30 अप्रैल(हि.स.)। जयपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घर-घर जाकर डोर-टू डोर सर्वे का कार्य शुरू हो गया। सर्वे में लक्षण ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर उनमें कोरोना संभावित लक्षण या फ्लू जैसे लक्षण, बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस या आईएलआई ) होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा एक चिकित्सा किट दी जा रही है एवं इसका एक डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा अधीनस्थ शहरी क्षेत्र के लिए नियुक्त बीएलओ के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। बीएलओ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम को भी नियुक्त कर दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम प्रत्येक घर से सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र में सूचना तैयार करने और चिकित्सा किट वितरण का कार्य कर रही है। यह सर्वें एवं मेडिकल किट वितरण कार्य करीब एक सप्ताह तक चलेगा। प्रतिदिन वितरित किट एवं सर्वे डेटाबेस संकलित कर जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...