back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेरिटेज सिटी का रेलवे स्टेशन हेरिटेज सर्किट में शामिल, 10 करोड़ की लागत से बनेगा तीन मंजिला भवन

चित्तौड़गढ़, 22 जून (हिस)। ऐतिहासिक दुर्ग के कारण चित्तौड़गढ़ शहर की पहचान हेरिटेज सिटी के रूप में हैं। ऐसे में यहां दुर्ग सहित रेलवे स्टेशन पर विकास की कई संभावनाएं है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ सांसद के प्रयासों से केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चित्तौड़ दुर्ग व चित्तौड़गढ़ जंक्शन पर विकास के कई कार्य स्वीकृत हुए हैं। सांसद के प्रयासों से ही गत दिनों चित्तौड़गढ़ का रेलवे स्टेशन हेरिटेज सर्किट में शामिल हुआ है। इसमें यात्री सुविधाओं के विकास के लिए करीब 10 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन को स्वीकृति मिली है। इसमें प्रथम व दूसरे तल पर वातानुकूलित वेटिंग रूम के अलावा विश्रामालय और बेसमेंट में पार्किंग का प्रस्ताव है। इसके लिए नक्शा बनवा कर रतलाम रेल मंडल मुख्यालय भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति का इंतजार है। चित्तौड़ दुर्ग पर देश-विदेश के सैलानी भ्रमण के लिए आते हैं। वहीं यहां से कई बड़े शहरों के लिए रेलमार्ग जाते हैं, जिससे कि चित्तौड़ स्टेशन की पहचान जंक्शन के रूप में भी है। वहीं पर्यटन के चलते यहां के रेलवे स्टेशन की अच्छी खासी पहचान है। वहीं यहां यात्री विकास की संभावनाएं भी बहुत है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ स्टेशन भी हेरिटेज सर्किट में शामिल हुआ है। वैसे तो इसे लेकर करीब एक वर्ष से कवायद चल रही है लेकिन दो से तीन बार प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ है। अब यहां तीन मंजिला भवन निर्माण की योजना है। साइकिल स्टैंड की जमीन या इसके पास यह भवन बनाया जा सकता है। इसे लेकर नक्शा स्वीकृति को लेकर प्रस्ताव रतलाम रेल मंडल मुख्यालय भेजा गया है। प्रारंभिक रूप से इस भवन के लिए करीब 10 करोड़ की स्वीकृति की बात सामने आई है। बाद में नक्शे की स्वीकृति के बाद बजट कम या ज्यादा भी हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इस सम्बंध में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन को हेरिटेज सर्किट में शामिल करवाया है। इसके तहत यहां पर 10 कड़ोड़ की स्वीकृति हुई है। यहां बनने वाले भवन से यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। वातानुकूलित भवन बनेगा। बेसमेंट में पार्किंग, ऊपर होंगे वातानुकूलित भवन जानकारी में सामने आया है कि हेरिटेज सर्किट के तहत बनने वाले इस तीन मंजिला भवन के बेसमेंट में पार्किंग बनाने की योजना है। वहीं दूसरे तल पर विश्रामालय (वातानुकूलित) तथा प्रथम तल पर वेटिंग रूम/वीआईपी लॉज (वातानुकूलित) का प्रस्ताव है। इस भवन के निर्माण के बाद यात्री सुविधाओं में काफी विस्तार होगा। हेरिटेज सर्किट में होने के कारण इस भवन को हेरिटेज लुक भी दिया जा सकता है। हिंदुस्तान समाचार/अखिल

Advertisementspot_img

Also Read:

5 दशक बाद खुलेंगे मथुरा बांके बिहारी मंदिर के बंद ये कमरे, अब मंदिर के खजाने की भी होगी ऑडिट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵