back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आनासागर पाथ-वे के निर्माण को लेकर एचसी ने दिए यथास्थिति के आदेश

अजमेर, 25 मार्च (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच के न्यायाधीश अशोक कुमार गौड़ ने अजमेर के वैशाली नगर स्थित जी.माल के निकट पाथ-वे निर्माण को लेकर यथास्थिति कायम रखने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद अब जी.माल के निकट आनासागर में कोई चार बीघा भूमि पर पाथ-वे का निर्माण करना मुश्किल होगा। यह आदेश 25 मार्च को खातेदार रामेश्वर लाल की याचिका पर दिया गया है। खातेदार के वकील एस के सक्सैना और आशीष सक्सैना का कहना रहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण की जो प्रक्रिया अपनाई है वह दोषपूर्ण है। अधिग्रहण की अधिसूचना के दो वर्ष के अंदर अवार्ड जारी नहीं किया गया और ना ही अभी तक खातेदार को भूमि का मुआवजा दिया गया है। दोषपूर्ण अधिग्रहण के अंतर्गत ही खातेदार की भूमि पर स्मार्ट सिटी योजना में पाथ.वे बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण के वकील का कहना रहा कि प्राधिकरण संबंधित खातेदार की भूमि पर कोई निर्माण कार्य नहीं कर रहा है। कब्जों को वैध ठहराना उद्देष्य नहीं स्मार्ट सिटी परियोजना के एडिशनल चीफ इंजीनियर अविनाश शर्मा का कहना रहा कि आनासागर के चारों तरफ पाथ- वे के निर्माण का यह मतलब नहीं है कि भराव क्षेत्र के अवैध कब्जों को वैद्य माना जा रहा है। कब्जाधारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जो मामले अदालतों में लम्बित हैं उनमें भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शर्मा ने माना कि पाथ- वे के निर्माण के बाद आनासागर में कुछ स्थानों पर मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश हो रही है, ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट दे दी गई है। प्रशासन नियमों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करेगा। मौजूदा समय में बगैर किसी विवाद के पाथ- वे का निर्माण किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को आनासागर के किनारे घूमने का अवसर मिल सके। जिन भी व्यक्तियों ने आनासागर के भराव क्षेत्र में निर्माण किए है, उनके विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। आनासागर का भराव क्षेत्र नो कंस्ट्रेक्शन जोन घोषित है, इसलिए कोई पक्का निर्माण नहीं हो सकता है। शर्मा ने कहा कि अनेक खातेदारों ने पाथ- वे के निर्माण के लिए अपनी भूमि सरेंडर की है। यहां यह उल्लेखनीय है कि आनासागर की भूमि खातेदार की है, लेकिन खातेदार भूमि पर तभी काबिज होगा जब पानी भरा न हो। खाली जमीन पर भी सिर्फ खेती की जा सकती है। आनासागर में पक्के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन अनेक खातेदारों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर भराव क्षेत्र में पक्के निर्माण कर लिए हैं। भराव क्षेत्र में ही कई आवासीय कॉलोनियां भी बन गई हैं। प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष रहे और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेश जैन ने कहा है कि आनासागर में हुए अवैध कब्जों पर प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आनासागर के अंदर पाथ- वे के निर्माण से असमंजस की स्थिति हो गई है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आनासागर के किनारे जो पाथ-वे का निर्माण हो रहा है वह कई स्थानों पर आनासागर के एक किलोमीटर अंदर हो रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि पाथ- वे से पहले जो अवैध निर्माण हुए है, क्या वे वैध हो गए हैं। कई भू-माफियाओं ने पाथ-वे के निर्माण के बाद आनासागर के भराव क्षेत्र में मिट्टी डालकर भूमि पर कब्जा कर लिया है। जैन ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के इंजीनियर और प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से आनासागर पर कब्जा किया जा रहा है। पाथ-वे का निर्माण भविष्य में आनासागर के लिए घातक होगा। प्रशासन को पाथ.वे से पहले वो सभी निर्माणों और कब्जों को तत्काल हटाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵