back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मान्यता नहीं होने पर भी की जा रही हालमार्किंग, मानक ब्यूरो ने सीज किया प्रतिष्ठान

जयपुर, 25 जून (हि.स.)। भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा ने भारत सरकार द्वारा 16 जून से स्वर्ण आभूषणों और शिल्प वस्तुओं की बिक्री के लिए हालमार्किंग अनिवार्य करने को लेकर जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित तेलीपाड़ा में मैसर्स राधा कृष्णा हालमार्क सेन्टर एण्ड रिफाईनरी में दो दिन तक निरीक्षण कर अनियमितताएं पकड़ी। यहां सर्च व सीजर की कार्रवाई की गई है। भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा ने हालमार्किंग के बारे में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर दो दिन लगातार मैसर्स राधा कृष्णा हालमार्क सेन्टर एण्ड रिफाईनरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके अन्तर्गत मैसर्स राधा कृष्णा हालमार्क सेन्टर एण्ड रिफाईनरी में पाया गया कि हालमार्क करने के लिए मान्यता नहीं होने के बावजूद यहां अवैध रूप से हालमार्किंग की जा रही थी। भारतीय मानक ब्यूरो के (सेक्शन 15 व बीआईएस एक्ट 2016) के अनुसार मैसर्स राधा कृष्णा हालमार्क सेन्टर एण्ड रिफाईनरी पर सर्च एवं सीजर की कार्रवाई की गई तथा प्रमाण के तौर पर हालमार्क किया हुआ सैम्पल लिया गया। यहां लेजर मार्किंग मशीन एवं कम्यूटर को सीज कर दिया गया है। मैसर्स राधा कृष्णा हालमार्क सेन्टर एण्ड रिफाईनरी पर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सेक्शन 29 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵