जोधपुर, 21 मई (हि.स.)। ब्रज भूमि फाउंडेशन (मथुरा) के संस्थापक अश्विन चौधरी के निर्देशन में चल रहे नारी शक्ति को प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान की 51 महिलाओं को वर्चुअली सम्मानित किया गया। ये महिलाएं किसी न किसी रूप में कर्मठता से समाज व देश के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस संस्था की मेन्टर अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं। इस फाउंडेशन का उद्देश्य ही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा देना है। राजस्थान की प्रेसीडेंट निधि टाक ने इस आयोजन में प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ जोधपुर की प्रेसीडेंट बिन्दु टाक, अजमेर की अलका भाटी, चूरू की प्रेसीडेंट सुनीता, दौसा की प्रेसीडेंट अनामिका, जयपुर की प्रेसीडेंट भावना बंसल, जालोर की प्रेसीडेंट इंदु चौधरी, पाली की प्रेसीडेंट राशि जैन, सवाई माधोपुर की प्रेसिडेंट हेमलता शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप मारवा थे तथा विशेष सम्मानीय अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता, डॉ. देवेंद्र अरोड़ा, जगदीश टाक, अभियंता रविशंकर कुमार तथा डॉ. पुनीत मंगल विराजमान थे। विशेष अतिथि के रूप में शालिनी गोयल मौजूद रही। कार्यक्रम में जोधपुर की डॉ. श्वेता पारख, डॉ. मधुश्री चौधरी, डॉ. नम्रता मेहता, प्रियंका अरोड़ा, डॉ. शालिनी राजेंद्र शर्मा, अक्षिता गहलोत, उषा चेलानी, चित्रलेखा सागर को सम्मानित किया गया। निधि टाक ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी तथा अन्य महिलाओं को भी समाज में जागरूक रहने तथा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप




