back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव आयुक्त ने की पंचायती राज और स्वायत्त शासन विभाग के सचिवों के साथ अहम बैठक

जयपुर, 02 मार्च (हि.स.)। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने मंगलवार को पंचायती राज विभाग की आयुक्त एवं सचिव मंजू राजपाल और स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा के साथ अहम बैठक कर आगामी दिनों में होने वाले 12 जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग से आयोग की अपेक्षा है वह 12 जिलों में होने वाले चुनावों के संपन्न होने तक नई नगरपालिकाओं के गठन के प्रस्ताव यदि विचाराधीन हों तो उन्हें चुनाव के संपन्न होने तक लंबित रखे। उन्होंने पंचायतीराज विभाग से कहा कि स्वायत्त शासन विभाग की नवगठित नगरपालिकाओं के विखंडन के लिए 23 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं को पूर्व की भांति अस्तित्व में लाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करे। मेहरा ने कहा कि यदि विभाग द्वारा नवीन नगरपालिकाओं का गठन किया जाता है तो नई सिरे से इस संबंध में न्यायिक विवाद होने की आशंका से इंकार नहीं जा सकता। पहले से ही न्यायिक विवाद के चलते इन 12 जिलों में चुनाव नहीं करवाए जा सक हैं। उन्होंने बताया कि इन जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के लिए तैयार की गई निर्वाचक नामावलियां अर्हता तिथि 1 जनवरी 2020 के आधार पर तैयार थी, किन्तु वर्ष 2020 में चुनाव नहीं हो सकने के कारण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 के आधार पर निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मेहरा ने बताया कि उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 17 मार्च एवं अंतिम प्रकाशन 19 अप्रेल को होना निर्धारित है। इसके बाद कभी भी इन 12 जिलों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा सकते हैं। बैठक में सचिव चित्रा सिंह, उप सचिव अशोक जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...