back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंग्रेजी राज की तरह राजस्थान में सरकार व जनता के लिए अलग-अलग नियमः शेखावत

जोधपुर, 04 जून (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए उनके शासन को अंग्रेजी राज जैसा बताया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर में शिलान्यास कार्यक्रम को प्रोपेगेंडा प्रोग्राम करार दिया है। शेखावत ने कटाक्ष करते हुए इसे राजस्थान में अंग्रेजी राज की तरह जनता और सरकार के लिए अलग-अलग नियम का उदाहरण बताया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पोस्टर, कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ और राज्य सरकार की कोरोना प्रोटोकॉल की विज्ञप्ति को जारी करते हुए शेखावत ने कहा कि जी हां, पोस्टर पर सही लिखा है, आपकी हर पहल ऐतिहासिक ही होती है। कोरोना काल में आपने जनता को जंजाल में फंसाने का इतिहास ही रचा है। जोधपुर में विकास कार्यों के नाम पर आपने स्व-प्रचार का जो ऑनलाइन प्रोपेगेंडा रचा है, उसकी पोल ऑफलाइन नगर निगम के सभागार में खुल गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी सरकार के आदेश से राज्यभर में कोरोना प्रोटोकॉल तय किया गया है, जिसके सात मुख्य नियमों में क्रमांक चार का नियम कहता है कि मल्टीप्लेक्स, थियेटर आदि के साथ सभागार भी बंद रखे जाएंगे। आज एक नियम आपके कार्यक्रम में ही टूटा है, अब बताएं किसके नाम पर जुर्माने की पर्ची कटेगी? या फिर स्पष्ट कर दें कि जोधपुर नगर निगम का सभागार कोरोना प्रूफ है? और आप इतने बड़े जादूगर हैं कि वैक्सीन के साथ-साथ वायरस भी गायब कर देते हैं। इसके अतिरिक्त ये भी जानना जोधपुर की जनता के लिए जरूरी है कि निगम के सभागार का सभा के इतर अन्य कार्य के लिए उपयोग कैसे हो सकता है और क्या इसका उपयोग कल कांग्रेस पार्टी की मीटिंग या किसी विधायक नेता के पुत्र की जन्मदिन की पार्टी के लिए भी हो सकता है । शेखावत ने तंज कसा कि आप तो आराम फरमाएंगे, लेकिन आपके डर से जितने अधिकारी-कर्मचारी जमा हुए थे, उनकी परवाह मुझे करनी है। मुझे ध्यान रखना होगा कि उन्हें कुछ न हो, और उनके द्वारा संक्रमण दूसरों को भी ना हो .. और यदि होता है तो समुचित चिकित्सा सुविधा मिले। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...