back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवनिर्वाचित विधायक ने अस्पताल पहुंच बाथरूम किया साफ, पालिका में नहीं मिले EO साहब लगे ताले को किया प्रणाम

Dausa: बांदीकुई से BJP नवनिर्वाचित MLA भागचंद टांकडा जीत के तीसरे दिन आज सुबह बांदीकुई उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला वार्ड के बाथरूम में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और ब्रश उठाकर सफाई करने लगे।

दौसा, हि.स.। बांदीकुई से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भागचंद टांकडा जीत के तीसरे दिन आज सुबह बाइक से बांदीकुई उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला वार्ड के बाथरूम में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और ब्रश उठाकर सफाई करने लगे। इसके बाद वे नगर पालिका ऑफिस पहुंचे। ईओ ऑफिस में नहीं मिले। विधायक ने ईओ के ऑफिस के गेट पर लगे ताले को प्रणाम किया। इसके बाद विधायक ने सभी को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

विधायक भागचंद टांकडा ने अस्पताल कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश

विधायक भागचंद टांकडा ने बताया कि जब मैं अस्पताल पहुंचा तो केवल अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक गुर्जर मिले। यहां 30 लोगों का स्टाफ है। डॉक्टर्स के कमरों पर ताले लटके मिले। पहले जनता यह कहती थी कि यहां का जो विधायक बनेगा वह बांह चढ़ाएगा। लेकिन, यहां अस्पताल में कर्मचारी बांह चढ़ाते हैं। यदि कर्मचारी बांह चढ़ाना जानते हैं तो मैं भी जानता हूं। जिस कर्मचारी को यहां नौकरी करनी है वह खूब करे और जिसको नहीं करनी है वह जगह ढूंढ ले। अस्पताल में व्यवस्था में हर कीमत पर सुधार होना चाहिए। मरीज के साथ स्टाफ का व्यवहार अच्छा रहे। 10 दिन बाद फिर से निरीक्षण करने अस्पताल आऊंगा। कमी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज विधायक निरीक्षण करने आए थे, कुछ कमियां मिली

उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक सिंह गुर्जर ने बताया कि आज विधायक निरीक्षण करने आए थे, कुछ कमियां मिली है। जल्दी ही इन कमियों में सुधार किया जाएगा। अस्पताल के बाद विधायक टांकड़ा नगर पालिका के निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां अधिशासी अधिकारी रजनीश चौधरी के कक्ष पर ताला लगा हुआ मिला। विधायक ने हाथ जोड़ कर ईओ कक्ष पर लगे ताले को प्रणाम किया। विधायक ने कहा कि पालिका में 30 लोगों का स्टाफ है। इसमें से 11 कर्मचारी मौजूद मिले। विधायक ने नगर पालिका जेईएन लाखन सिंह गुर्जर से व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

शहर में सरकारी व्यवस्थाओं में हर कीमत पर करेंगे सुधार

विधायक ने कहा कि शहर में सरकारी व्यवस्थाओं में हर कीमत पर सुधार करेंगे। ताकि लोगों को सरकारी सुविधाओं का फायदा मिले। यदि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर पालिका जेईएन लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि अधिशासी अधिकारी जयपुर से आते हैं। ऐसे में लेट हो गए। विधायक ने नगर पालिका में व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए हैं। जिसका पालन किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...