back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्लाज्मा डोनेट के लिए आगे आए कोरोना योद्धा

जोधपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अब प्लाज्मा की मांग भी बढ़ती जा रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए कोरोना से ठीक हो चुके योद्धा सामने आ रहे है। लाल बूंद जिंदगी सेवा संस्थान के संरक्षक डॉ. नगेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ और सचिव रवि तिवारी सहित उनकी उनकी पूरी टीम लगातार 24 घंटे काम कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। लाल बूंद जिंदगी सेवा संस्थान द्वारा मरीज की जरूरत को पूरा करने के लिए समाज सेवी नुज राजकुमार शर्मा ने पांचवी बार प्लाजमा डोनेट किया। वहीं जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ आशापूर्णा पाल व जोधपुर ब्लड डोनर्स से जुड़े नरेंद्रसिंह राठौड़ ने मानव सेवा के लिए पांचवी बार कोरोना मरीजों के लिए प्लाजमा दान किया। पारस ब्लड बैंक में कोरोना से गंभीर पीडि़त मरीज के परिजन प्लाजमा के लिए परेशान हो रहे थे तक नरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्लाज्मा डोनेट किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories