back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरएएस भर्ती से अपात्रों को बाहर नहीं करने पर अवमानना नोटिस

जयपुर,17 मार्च(हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद आरएएस भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा के परिणाम से अपात्र अभ्यर्थियों को बाहर नहीं करने पर आरपीएससी सचिव और कार्मिक सचिव को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायाधीश अशोक गौड़ की एकलपीठ ने यह आदेश बलराम यादव की याचिका पर दिए। याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि आरएएस भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर अदालत ने गत 16 दिसंबर को आदेश जारी कर भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारी कोटे में शामिल 97 अपात्र अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने के आदेश दिए थे। याचिका में कहा गया कि अदालती आदेश के बावजूद कुछ अपात्र अभ्यर्थियों को ही भर्ती से बाहर किया है। वहीं हटाए गए अभ्यर्थियों का वर्ग भी सार्वजनिक नहीं किया। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

इंडिगो संकट: DGCA ने नोटिस का जवाब देने की 24 घंटे की मोहलत, संसदीय समिति भी भेज सकती है समन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडिगो की फ्लाइट्स के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण पिछले छह दिनों से यात्रियों में भारी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...