back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में नामाकंन रैली व सभाओं में ताकत दिखाएंगे कांग्रेस नेता

जयपुर, 29 मार्च (हि.स.)। तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों में कांग्रेस के बड़े नेता मंगलवार को एक साथ मंच साझा करेंगे। उपचुनाव के लिए तीनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामांकन तथा चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा मंगलवार को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तीन विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। तीनों उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद सभाएं होंगी, जिन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस के नेता जयपुर से एक ही हेलिकॉप्टर में सुजानगढ़ पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मेघवाल की नामांकन रैली को संबांधित करेंगें। नेता 1.15 बजे सहाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी की नामांकन रैली में पहुंचेंगे। तीन बजे राजसमंद में कांग्रेस उम्मीदवार तनसुख बोहरा की नामांकन सभा में जाएंगे। सुजानगढ़ सीट पायलट समर्थक मास्टर भंवरलाल के निधन के बाद खाली हुई है, इसलिए वहां के वोटर्स से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जरिए अपील करवाने की रणनीति बनाई गई है। सहाड़ा और राजसमंद सीट पर भी पायलट समर्थकों की संख्या अच्छी खासी है। इन सब फैक्टर को देखकर मंगलवार की सभाओं के अलावा आगे की चुनावी सभाओं में भी सचिन पायलट को साथ रखने की रणनीति बनाई गई है। गहलोत-पायलट को असम, बंगाल विधानसभा चुनावों में भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पायलट ने रविवार को असम में चुनावी सभाएं की थीं। अब गहलोत भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। कांग्रेस ने 27 फरवरी को सुजानगढ के पास श्रीडूंगरगढ और राजसमंद-भीलवाड़ा के बीच मातृकुंडिया में किसान महापंचायत के नाम पर उपचुनावों के प्रचार की शुरुआत की थी। इन दोनों सभाओं में उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों ने ही भीड़ जुटाई थी। श्रीडूंगरगढ़ और मातृकुंडिया की सभाओं में गहलोत, पायलट, माकन और डोटासरा एक ही हेलिकॉप्टर से गए थे। चारों नेताओं की एक ही हेलिकॉप्टर से रवाना होते हुए फोटो भी खूब वायरल हुई थी। उपचुनावों से पहले कांग्रेस ने इसके जरिए एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया था। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...