back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में दिनोंदिन विस्फोटक होते जा रहे कोरोना के हालात, संक्रमण दर चार सप्ताह में दोगुनी

जयपुर, 04 अप्रैल (हि. स.)। राजस्थान में कोरोना महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर में नए मरीजों में वृद्धि के साथ सक्रिय केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मार्च में हर सप्ताह सक्रिय केस 56 प्रतिशत की औसत दर से बढ़ रहे हैं। बीते 6 दिन में ही राज्य में 4 हजार 679 सक्रिय केस बढ़े हैं। फरवरी अंत तक राज्य में कुल 1308 ही सक्रिय केस थे, जो शनिवार तक बढक़र 11 हजार 738 पर पहुंच गए है। संक्रमण दर की तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से 20 दिन तक सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। सख्ती की बड़ी वजह यह है कि राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर 8 हजार केस मिले हैं, जबकि 16 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। राजस्थान में शनिवार को सबसे अधिक 1675 मरीज मिले हैं, जो 7 दिसंबर के बाद अब तक मिले आंकड़ों में सबसे अधिक है। राज्य में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार ने जयपुर समेत नाइट कफ्र्यू तो पहले से ही लगा दिया है। शनिवार को सीएम ने अफसरों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी, जिसमें सरकार ने ज्यादा सख्ती के संकेत दे दिए हैं। आंकड़ों को देखे तो साफ होता है कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 6 से 12 मार्च तक 1.29 प्रतिशत था, जो 13 से 19 मार्च के बीच 1.78 प्रतिशत, 20 से 26 मार्च के बीच 2.18 प्रतिशत तथा 27 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 3.71 प्रतिशत हो गया। सबसे ज्यादा संक्रमित भी इसी सप्ताह मिले हैं। कोरोना संक्रमण के लिहाज से जोधपुर, कोटा, सिरोही, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, बारां, राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सर्वाधिक प्रभावित है। प्रदेश में 28 मार्च को 1081, उनतीस मार्च को 902, तीस मार्च को 665, इकत्तीस मार्च को 906, एक अप्रैल को 1350, दो अप्रैल को 1422 तथा तीन अप्रैल को 1675 नए मरीज मिले। कुछ दिनों से जिस तरह से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि राज्य में दोबारा दिसंबर 2020 जैसे हालात बन रहे हैं। जयपुर में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है। यहां साढ़े तीन महीने बाद 350 के पार मरीज पहुंच गए हैं। दिसंबर में राज्य में हर रोज औसतन 1296 मरीज मिल रहे थे। पिछले सात दिन से रोजाना औसतन 1143 मरीज मिल रहे हैं। राज्य में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार ने सक्रिय केस बढऩे के बाद प्राइवेट अस्पतालों में बेड भी रिजर्व रखवाने शुरू कर दिए हैं। पिछले एक माह में रिकवरी रेट भी तीन फीसदी नीचे आ गई है। फरवरी अंत तक प्रदेश में रिकवरी रेट 98.72 फीसदी थी, जो शनिवार को गिरकर 95.68 प्रतिशत पर आ गई है। जयपुर में कोरोना के दिनों-दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस साल शनिवार को राजधानी में 367 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। करीब साढ़े तीन माह बाद जयपुर में कोरोना के 300 से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले जयपुर में आखिरी बार 300 से ज्यादा मरीज पिछले साल 16 दिसंबर को आए थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵