back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑक्सीजन खपत पर निगरानी के लिए कलेक्टर ने राऊंड द क्लॉक ड्यूटी लगायी

बीकानेर, 22 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर में कलेक्टर नमित मेहता ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर और कोविड के गंभीर व अति गंभीर मरीजों की जीवन रक्षा सुनिश्चित करनेे के लिए आक्सीजन अपव्यय को प्रभावी तरीके से रोकने के निर्देश दिए हैं। मेहता ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में कोविड.19 उपचार ए प्रबंधन और रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक में स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए आक्सीजन खपत पर निगरानी के लिए मेहता ने राउंड द क्लॉक ओटी तकनीशियन की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों द्वारा ऑक्सीजन मास्क हटाने, शौचालय जाने, भोजन आदि के दौरान आक्सीजन बंद करने के लिए मरीजों को प्रेरित किया जाए। साथ ही कोविड अस्पताल में केवल 15 मिनट ही मरीजों के परिजन ठहरें, यह सुनिश्चित किया जाए जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होमगार्ड के 10 जवान तथा 5 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। मेहता ने कहा कि किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन का अपव्यय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में ऑक्सीजन का युक्तियुक्त और सर्वोत्तम उपयोग ही एकमात्र विकल्प है। जिला कलेक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की खपत की निगरानी के लिए राउंड द क्लोक एक चिकित्सक और एक नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए जो ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में लॉग बुक संधारित करेगा, जिससे भविष्य में आवश्यकता का आकलन करते हुए उसके अनुसार ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा सकेगी। सभी वार्ड और आईसीयू में ऑक्सीजन के अपव्यय को रोकने के लिए ऑक्सीजन के महत्व वाले पोस्टर इत्यादि भी चस्पा करवाए जाएं, जिससे मरीज के साथ आए परिजन ऑक्सीजन का उचित उपभोग करवा सकें। आई सी यू में भर्ती मरीजों को समझाएं कि यदि आक्सीजन के उपभोग में अपव्यय पाया गया तो उन्हें तुरंत डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि सामान्य चिकित्सकीय परिस्थिति वाले कोविड मरीजों को जांच के पश्चात कोविड केयर सेंटर में भेजा जा सकता है जिससे कि गंभीर और अति गंभीर मरीजों को प्राथमिकता से इलाज मिल सके। बैठक में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ मुकेश चंद्र आर्य, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन बलदेव राम धोजक, ऑक्सीजन आपूर्ति के जिला नोडल अधिकारी अजीत सिंह राजावत, मेडिसिन के डा बीके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵