back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्य सचिव को सीआईआई ने 100 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किए

जयपुर, 16 मई (हि.स.)। मुख्य सचिव निरंजन आर्य को रविवार को यहां शासन सचिवालय में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने 100 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर्य ने सीआईआई के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण के इस विकट समय में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर कोविड केयर सेंटर्स पर भिजवाने के निर्देश दिए। सीआईआई राजस्थान चेप्टर के चेयरमैन संजय साबू, नेशनल इंजिनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमेन श्री रोहित साबू एवं निदेशक नितिन गुप्ता ने मुख्य सचिव को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर सौंपते हुए कहा कि सीएसआर के अन्तर्गत आगे भी सरकार को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस अवसर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...