back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंगदान के प्रति आ रही जागरुकता को मुख्यमंत्री ने सराहा, जताया सेवाराम के परिवार का आभार

जयपुर, 01 मार्च (हि. स.)। राजस्थान में अंगदान अभियान के प्रति आ रही जागरुकता को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सराहा है। उन्होंने कहा कि अंगदान और प्रत्यारोपण कार्यक्रम में राजस्थान एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर धौलपुर के सत्रह वर्षीय स्वर्गीय सेवाराम के परिजनों का अंगदान के लिए आभार प्रकट किया है। राजस्थान के धौलपुर जिले के 17 वर्षीय सेवाराम सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में चोट के कारण उन्हें ग्वालियर अस्पताल से गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों की समझाईश पर परिजनों ने उनके अंगदान की मंजूरी दी। रविवार रात सवाई मानसिंह अस्पताल में अंगदान किया गया। सेवाराम जाते-जाते 5 लोगों को नई जिदंगी दे गया। एसएमएस में हार्ट और किडनी के ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की गई, जबकि लीवर महात्मा गांधी अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया गया। उनके लंग्स को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि धौलपुर के स्वर्गीय सेवाराम के परिवार के सदस्यों को उनके अंगों को दान करने और पांच लोगों की जान बचाने के लिए ईमानदारी से आभार। एसएमएस अस्पताल जयपुर के लिए मेरी बधाई, मृतक के दिल और गुर्दे को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण करने और जिगर को एमजी अस्पताल जयपुर और फेफड़ों को हैदराबाद भेजने के लिए। टीम एसएमएस और सोट्टो अंग दान और प्रत्यारोपण कार्यक्रम में एक महान काम कर रहा है और देश में एक सराहनीय उदाहरण स्थापित कर रहा है। सभी रोगियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने अंग दान प्राप्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵