back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश के 28 अस्पतालों में हो सकेगा ब्लैक फंगस का उपचार

– राज्य सरकार ने किया 3 अन्य अस्पतालों को ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकृत जयपुर, 28 मई(हि.स.)। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश में म्यूकोरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते मामलों को देखते इसके उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों का दायरा बढ़ाकर 25 से 28 कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 3 अन्य अस्पतालों को भी इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए अधिकृत अस्पतालों की संख्या शुरुआत में 20 थी। मरीजों के अनुपात में अस्पतालों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए इन्हें 25 किया। मरीजों को आसपास के क्षेत्र में ब्लैक फंगस के उपचार की सुविधा के लिए शुक्रवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर, निम्स हॉस्पीटल, जयपुर और महावीर ईएनटी हॉस्पीटल, कोटा को भी अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के 28 अस्पतालों में मरीज ब्लैक फंगस का इलाज निर्धारित दरों पर करवाया जा सकता है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि ब्लैक फंगस के उपचार के लिए लिए प्रदेश कि 28 अस्पतालों को ही अधिकृत किया गया है। इनमें सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर, राजकीय रूकमणी देवी बेनी प्रसाद जयपुरिया अस्पताल, जयपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जोधपुर, एम्स, जोधपुर, जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर, आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बीकानेर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा, राजकीय मेडिकल कॉलेज, भीलवाडा, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर, गीतांजली मेडिकल कॉलेज, उदयपुर, जैन ई. एन. टी. अस्पताल, जयपुर, नारायण हृदयालय अस्पताल, जयपुर, सी.के.एस. हॉस्पिटल, जयपुर, सोनी हॉस्पिटल, जयपुर, सिद्धम ई.एन. टी. हॉस्पिटल, जयपुर, देशबन्धू ई.एन.टी. हॉस्पिटल, जयपुर, विजय ई.एन.टी. हॉस्पिटल, अजमेर, श्रीराम हॉस्पिटल, जोधपुर, वैजयन्ती हॉस्पिटल, अलवर, मेडिकल कॉलेज, भरतपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल, उदयपुर, जीबीएच अमरीकन हॉस्पीटल, उदयपुर, चिरायु हॉस्पीटल, जयपुर और अपेक्स हॉस्पीटल, जयपुर, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर, निम्स हॉस्पीटल, जयपुर और महावीर ईएनटी हॉस्पीटल, कोटा शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵