back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदमाशों ने जिम से निकलते ही कारोबारी पर की फायरिंग

शहर के काली बगीची क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात 6-7 लोगों ने फायरिंग कर जिम से घर जा रहे गजेंद्र उर्फ लाला पहलवान को घायल कर दिया।

भरतपुर, एजेंसी । शहर के काली बगीची क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात 6-7 लोगों ने फायरिंग कर जिम से घर जा रहे गजेंद्र उर्फ लाला पहलवान को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पहलवान को 5 गोलियां लगी है। हमलावरों ने पहलवान के साथ लाठियों से भी मारपीट की। इस पूरी घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि अनाहा गांव निवासी गजेंद्र उर्फ लाला (40) काली बगीची स्थित एक जिम से बाहर निकल रहा था। तभी करीब 6-7 लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में लाला पहलवान के हाथों में और शरीर पर 5 गोली लगने की जानकारी मिली है, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गजेंद्र उर्फ लाला जिम के बाहर जमीन पर पड़ा है और तीन लोग उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। एक हमलावर नीचे गिरे लाला पहलवान को लाठी से पीट रहा है, तो एक अन्य हमलावर उस पर फायरिंग करता दिख रहा है। तीसरे हमलावर के हाथ में भी हथियार नजर आ रहा है।

सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि घटना के फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोलियों की आवाज सुनकर जिम से निकले लोगों और अन्य लोगों ने कारोबारी काे संभाला। फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी सामने आया है। कारोबारी को राज ट्रोमा सेंटर लेकर जाया गया। उसके बाद उसे राज बहादुर मेमोरियल(आरबीएम) अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल कारोबारी गजेंद्र सिंह उर्फ लाला पहलवान का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। हमले में गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गजेंद्र सिंह सुबह 6 बजे जिम गया था। जिम से 2 घंटे बाद सुबह 8 बजे निकला तो काली स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश पेशेवर अपराधी नजर आ रहे हैं। कारोबारी पर चार फीट की दूरी से गोलियां चलाई गई।

गजेंद्र सिंह अनाहे गांव (भरतपुर) का रहने वाला है। गजेंद्र सिंह रोजाना सुबह 6 बजे के करीब वेलनेस क्लब जिम जाता है। गुरुवार को जिम कर वह जिम की पार्किंग में कार में जाकर बैठा ही था कि तभी 3 बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। गजेंद्र सिंह का भाई समंदर सिंह नगर निगम का पार्षद है। उसने बताया कि गजेंद्र का किसी से झगड़ा नहीं था। वह शादीशुदा है, उसका एक बेटा और बेटी हैं। उसकी प्राइवेट बसें चलती हैं। वह जिम के अलावा घर से बाहर भी कम ही निकलता है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...