back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: बांसवाड़ा में राहुल ने कहा- केंद्र में आए तो देंगे 30 लाख नौकरियां, पेपर लीक पर कानून

Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार दोपहर राजस्थान में प्रवेश कर गई।

जयपुर, (हि.स.)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार दोपहर राजस्थान में प्रवेश कर गई। यात्रा ने रतलाम (मध्य प्रदेश) के सैलाना से बांसवाड़ा के दानपुर में प्रवेश किया। राहुल राजस्थान के बॉर्डर तक खुली जीप में पहुंचे। रोड शो के बाद कॉलेज मैदान में हुई जनसभा में राहुल ने कहा कि राजस्थान की सरकार को 60 से 70 लोग चलाते हैं लेकिन उनमें आपको एक आदिवासी नहीं मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम वंचितों को 30 लाख नौकरियां देना होगा।

हम पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे

जनसभा में राहुल का हल देकर स्वागत किया गया। पेपर लीक पर राहुल ने कहा कि एग्जाम के दिन पता लगता है कि पेपर लीक हो गया। जिनके पास धन है, वे पेपर चुरा लेते हैं और हमें कहा जाता है कि पेपर लीक हो गया। अब आपको नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसा सभी भर्तियों में होता है। हम पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे। इसमें हम एग्जाम दिलवाने का तरीका बदलेंगे। प्राइवेट कंपनियों के ठेके बंद कर पेपर सरकारी एजेंसी से ही छपवाया जाएगा। यदि इसके बाद भी पेपर लीक हो गया तो कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।

जातिगत जनगणना से ये सब सामने आ जाएगा

राहुल ने कहा कि कॉलेज और डिप्लोमा के बाद एक साल के लिए हर ग्रेजुएट को प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में ट्रेनिंग दी जाएगी और हर साल एक लाख रुपये मिलेगा। राहुल ने कहा कि देश के 10 लोगों में से नौ आपमें से हैं, लेकिन आप सभी के रास्ते बंद कर दिए गए। जातिगत जनगणना से ये सब सामने आ जाएगा और 90 प्रतिशत लोगों को पता चल जाएगा कि हमें कैसे ठगा जा रहा है। हम हिंदुस्तान की संस्थाओं, बजट और धन को देखें तो गरीब और दलित वर्ग के लोगों की भागीदारी कम है।

दिल्ली की ओर जा रहे किसानों की मांग हमने घोषणा पत्र में पूरी कर दी है

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन हुआ लेकिन टीवी पर देश की राष्ट्रपति का चेहरा दिखा, क्योंकि वो आदिवासी हैं। राष्ट्रपति होने के बावजूद उन्हें सीधा मैसेज दिया गया कि आप कुछ भी हो लेकिन आदिवासी होने के नाते आप अंदर नहीं आ सकती। किसानों को लीगल एमएसपी देने का वादा करके हमने अपने घोषणा पत्र में क्रांतिकारी काम किया है। दिल्ली की ओर जा रहे किसानों की मांग हमने घोषणा पत्र में पूरी कर दी है।

भाजपा केवल मेवा खाने के लिए बैठी है

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा केवल मेवा खाने के लिए बैठी है। ये हर समय परिवारवाद-परिवारवाद करते हैं लेकिन ये नहीं बताते कि इन्होंने 10 साल में क्या किया। न्याय यात्रा का बांसवाड़ा शहर में तीन जगह स्वागत हुआ। राहुल ने करीब 20 मिनट का रोड शो भी किया। राहुल की न्याय यात्रा आज शाम को गुजरात में प्रवेश करेगी। जनसभा में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ राजस्थान के नेता भी मौजूद हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...