back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जरूरतमंद की सेवा में आगे आये भामाशाह चौधरी, इन्दिरा रसोई के लिए कलेक्टर को सौपा 5 लाख रुपये का चेक

डूंगरपुर, 10 जून (हि.स.)। वैश्विक महामारी में जरुरतमंदों का सहारा बनी इन्दिरा रसोई, जो राज्य सरकार का उद्देश्य कोई भूखा न सोये उसको पूरा करती है। 2 मई से नगरपरिषद द्वारा जरुरतमंदों को दो समय का भोजन इन्दिरा रसोई से पहुंचाया जा रहा था, नगरपरिषद द्वारा घर जैसा भोजन जरूरतमंद को मिले इसके लिए प्रतिदिन 200 से 300 भोजन पैकेट जरूरतमंद को वितरित किये जा रहे है। वहीं नगरपरिषद द्वारा आइसोलेशन वार्डों में भी मरीजों को भोजन पहुंचाया जा रहा था। इन्दिरा रसोई में भोजन पैकेट उपलब्ध कराने में शहर के भामाशाहों का भी भरपूर सहयोग मिला। नगरपरिषद द्वारा वैश्विक महामारी में जरूरतमंदों की सेवा को देखते हुए गुरुवार को शहर के एक भामशाह भी आगे आये। बालाजी कंस्ट्रक्शन के प्रोपाइटर और सेवा कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने वाले जगदीश चौधरी जिन्होंने गुरुवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर केपी सिंह की मौजूदगी में नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ और आयुक्त नरपतसिंह को इन्दिरा रसोई हेतु 5 लाख रूपये का चेक भेट किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ओला ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में कई भामशाह ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल कायम की है। इस दौर में मानव जो मानव के काम आ सके वो इन भामशाहो ने चरितार्थ कर दिखाया है। वही नगरपरिषद सभापति ने कहा कि बालाजी कंस्ट्रक्शन के प्रोपाइटर जगदीश चौधरी सेवा भावी है, इंदिरा रसोई में जरूरतमंद को भोजन हेतु जो राशि भेट की है उसके लिए नगरपरिषद परिवार इनका धन्यवाद अर्पित करता है। वही आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार नगरपरिषद की 4 टीम लगाकर जरुरतमंदो को उनके घर तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस वैश्विक महामारी में कोई भूखा न सोये उसके लिए नगरपरिषद ने एक टेलीफोन नंबर भी जारी किया था जिसमे जरूरतमंद एक फ़ोन करके अपने घर पर खाना मंगवा सकते है। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Indira Ekadashi : इंदिरा एकादशी कब है? डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय, पूरी जानकारी एक ही जगह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी पितृपक्ष में विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि इस दिन...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵