back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग देख अभिभूत हुई बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

चित्तौड़गढ़, 27 जून (हि.स.)। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण किया। यहां दुर्ग की ऐतिहासिक भवन को देख वे अभिभूत हो गई। वे परिवार के साथ दुर्ग पर आई थी। इसकी जानकारी मिली तो कई लोग भी दुर्ग पर पहुंच गए। ऐसे में नेहवाल के साथ पुलिस जाप्ता भी लगाना पड़ा। उन्होंने काफी देर दुर्ग पर बिताया। इससे पहले वे सांवलियाजी मंदिर भी पहुंची थी, जहां मंदिर परम्परा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति के साथ रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले में रही। नेहवाल चित्तौड़गढ़ जिले में सबसे पहले श्री सांवलिया जी मंदिर पहुंची है। इन दिनों कोरोना की पालना में सांवलियाजी मंदिर के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद है। ऐसे में मंदिर कार्यालय परिसर में ही बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का मंदिर परंपरा के अनुसार ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया। बाद में व चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंने दुर्ग भ्रमण शुरू किया। यहां दुर्ग पर व्यवसाय कर रहे गाइड एवं फोटोग्राफर में से किसी ने उनकी पहचान की सूचना तत्काल शहर में भी दे दी। इस पर कई लोग साइना नेहवाल को देखने दुर्ग पहुंचे। इसके अलावा दुर्ग पर व्यवसाय करने वाले गाइड, फोटोग्राफर, होटलकर्मी, हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय आदि से जुड़े लोग भी दुर्ग साइना नेहवाल को देखने के लिए पहुंचे। इससे एक बारगी भीड़ हो गई इस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद इन्होंने सभी से दूरी बना ली। बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल ने विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक भवनों का अवलोकन किया। टूरिस्ट गाइड की सहायता से यहां के इतिहास के बारे में जानकारी ली। नेहवाल ने दुर्ग पर कुंभामहल, फतहप्रकाश महल, मीरा मंदिर, विजय स्तम्भ, पद्मिनी महल सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों अवलोकन किया। हिंदुस्तान समाचार/अखिल/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵