back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले काढ़े व जूस के अधिक सेवन से अंगों पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

अजमेर, 08 जून( हि.स.)। मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के गेस्ट्रोएण्ट्रोेलाॅजिस्ट डाॅ मनोज कुमार ने कहा कि कोविड-19 दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे पेय पदार्थों के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। इन दिनों ऐसे रोगी हाॅस्पिटल आ रहे हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़े व जूस का सेवन करते रहे हैं, उनके लीवर पर जिसका विपरीत असर पड़ रहा है। उन्हें थकान होने, भूख नहीं लगने और अब पीलिया की शिकायत है। डाॅ मनोज कुमार ने बताया कि कोविड-19 दौर में प्री और पोस्ट कोविड रोगी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विविध उपाय कर रहे हैं। जिसकी जैसी समझ, पहुंच और जानकारी है वह वैसे ही नुस्खे अपना रहे हंै। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ऐसे काढ़े और जूस के अनुचित या अधिक सेवन का ही प्रभाव है कि मरीज के अंगों पर विपरीत असर पड़ रहा है। डाॅ मनोज ने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने वाले जूस पीने के दस से पंद्रह दिनों में ही पीलिया होने, अत्यधिक थकान महसूस होने, भूख नहीं लगने की शिकायत के साथ मरीज चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। डाॅ मनोज ने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाने के कोई भी उपाय बहुत ही सावधानी से करें और कोई भी लक्षण सामने आने पर अपने चिकित्सक की सलाह तुरन्त लेवें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आॅटोइम्यून बीमारियां हैं उन्हें तो इम्यूनिटी बढ़ाने वाले किसी भी नुस्खे को आजमाना ही नहीं चाहिए। वे ऐसा करते भी हैं तो उन्हें कोई भी पेय सेवन से पहले पूरा सावचेत होने की जरूरत है। गौरतलब है कि आॅटोइम्यून डिसआर्डर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होता है। ऐसा संभव है उनके हार्मोनल बदलाव के कारण हो। वर्तमान में महिलाएं ही इसकी जद में आ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...