back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अष्टमी पर मंदिरों में माता का मनमोहक श्रंगार, कोरोना के कारण भक्तों ने घरों में ही की पूजा-अर्चना, कन्याओं को कराया भोजन

जयपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर के माता मंदिरों में नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को भव्य श्रंगार किया गया। मंदिरों में राज्य सरकार की बंदिशों के कारण हालांकि कोरोना की वजह से भक्तों की आवाजाही बंद रही, लेकिन पुजारियों ने ही माता की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। भक्तों ने घरों में पूजा-अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराया। वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मंदिरों में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। ऐसे में नवरात्र में भी मन्दिर सूने रहे। चैत्र नवरात्र की शुरुआत पर घरों-मंदिरों में विधि-विधान से घट स्थापना हुई थी। इसके बाद से ही मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम तो हुए, लेकिन इनमें आमजन की भागीदारी नहीं रही। माता के मन्दिरों में रोजाना माता का मनमोहक श्रंगार किया गया और पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर माता की आरती उतारी। अष्टमी के मौके पर मंगलवार को प्रदेशभर में कुल देवी माता की पूजा कर कन्याओं को जिमाया गया। पिछले साल की तरह ही इस बार भी कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोगों ने घर-घर में ही माता की पूजा की। नवरात्र में माता की ज्योत देखने के साथ ज्वारे उगाए और अष्टमी को कन्याओं को हलवा और चने का प्रसाद खिलाया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के छोटे-छोटे पैरों को पखारा। माता के मंदिरों में वीकेंड लॉकडाउन से पहले लोग आ रहे थे। लेकिन, सरकार की ओर से पाबंदी लगाने के बाद मंदिरों में आमजन का प्रवेश पूर्णतया बंद कर दिया गया। प्रदेश के तनोट माताजी, अर्बुदा माता, नागणेची माता, आशापुरा माता, सुंधा माता, सीकर की जीण माता, देशनोक की करणी माता, जयपुर में शिला माता, जोधपुर में किले वाली देवी समेत अन्य बड़े माता मंदिरों में अष्टमी के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में पुजारियों ने गाइडलाइन के अनुरूप माता की प्रतिमाओं का विशेष श्रंगार कर उन्हें भोग अर्पित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵