back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताऊ-ते की विदाई के बाद अब आमजन समेट रहा है बर्बादी का मंजर, गुरूवार को दिन खुलने के साथ ही बढा पारा

डूंगरपुर, 20 मई (हि.स.)। रविवार शाम से शुरू हुआ चक्रपात ताऊ-ते का कहर जब बुधवार को ही शांत हो गया तो आम जन ने राहत की सास ली थी, लेकिन तीन दिनो तक तेज हवा व झमाझम बारिश के कारण वातावरण में जो ठण्डक घुली थी वह गुरूवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही कम होने लगी ओर दोपहर बाद तो आम दिनो की तरह गर्मी के तेवर तीखे हो गये और दो दिन तक एसी-कुलर बंद पडे थे वह एक बार पुन: प्रारंभ हो गये। इधर ताऊ-ते चक्रवात के चलते कई कच्चे मकान व घरोदे धराशाही हो गये थे। आमजन उनकी सार संभाल में लग गये तो वही अधिक बारिश होने के बाद पेयजल स्त्रोतो मे पानी की खासी आवक हो गई जिससे आगामी दिनो में शहर व गांवो में आने वाली पेयजल समस्या से भी राहत मिली। इधर खेतो में पानी भर जाने से एक बार तो किसान भी खेतो को जोतने में लगे हुए है। इधर गुरूवार को दिन खुलने के बाद आम जन अपने दैनिक कार्यों में जुट गया। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्‍म 2025 की बड़ी ओपनर बनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵