back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूखे कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला

जयपुर,17 जून(हि.स.)। नागरिक सुरक्षा जयपुर की टीम ने बुधवार रात्रि में थाना क्षेत्र आमेर में रैगरों का मोहल्ला हाण्डीपुरा आमेर में कुएं में गिरे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री जगदीश प्रसाद रावत ने बताया कि रात्रि 10ः15 पर जिला नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट जयपुर में पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र आमेर में रैगरों का मोहल्ला, हाण्डीपुरा आमेर में एक युवक कुएं में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही जिला त्वरित कार्यवाही दल रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। नागरिक सुरक्षा जयपुर की रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा सुखे कुंए में उतरकर युवक बनवारी लाल मण्डावरियां को जीवित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्य अविनाश कुमार गहलोत, मुकेश बुनकर, यूनूस खान, युवराज सिंह, गिर्राज सैनी, घनश्याम लाल मीणा, विक्रम चौधरी, अशोक कुमार मवाई, गिरधारी सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, आसिफ खान, गौरीशंकर बह्म्भट्ट, सलमान खान, रोहताष द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵