back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहाड़ा, सुजानगढ़ व राजसमंद में 53 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 68 नामांकन पत्र

जयपुर, 30 मार्च (हि. स.)। प्रदेश की सहाड़ा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चुरू) और राजसमंद (राजसमंद) विधानसभाओं में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक 53 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए। सर्वाधिक नामांकन पत्र सहाड़ा विधानसभा में भरे गए, जहां 21 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन पत्र दाखिल किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की तीनों विधानसभाओं के लिए 23 मार्च से नामांकन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ हो गया था। 27 मार्च तक 16 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 27 से 29 मार्च तक अवकाश होने के कारण नोमिनेशन स्वीकार नहीं किए गए। तीनों विधानसभाओं में 30 मार्च को सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुप्ता ने बताया कि सहाड़ा विधानसभा से अब तक 21 उम्मीदवारों ने 25, राजसमंद से 17 उम्मीदवारों ने 24 और सुजानगढ़ से 15 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च (बुधवार) को संवीक्षा की जाएगी, जबकि 3 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। सत्रह अप्रैल को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से कोविड के दिशा—निर्देशों की पालना के साथ प्रचार और जनसंपर्क करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बताया कि आमजन नामांकन की स्थिति, उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए एफिडेविट आदि सभी तरह की जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर ‘एसेंबली बाइ इलेक्शन-2021‘ लिंक दिया है, जहां उप चुनाव से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵