back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वयोवृद्ध महिला के पित्त की थैली से निकाली 300 पथरियां

अजमेर, 19 फरवरी( हि.स.)। अजमेर जिले के गगवाना गांव की रहने वाली 80 साल की वयोवृद्ध महिला के पित्त की थैली से 300 पथरियां निकाले जाने का दुर्लभ मामला प्रकाश में आया है। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के गैस्ट्रो एण्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस. पी. जिन्दल ने यह ऑपरेशन किया। इस केस को अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेजा जा रहा है। उपचार के बाद वृद्धा पूर्ण स्वस्थ है, उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा चुकी है। वृद्धा हुसनो के पुत्र शखावत मोहम्मद ने बताया कि अचानक पेट में असहनीय दर्द की शिकायत पर उन्होंने अपनी माताजी को मित्तल हॉस्पिटल के आपात कालीन विभाग में भर्ती कराया था। जहां जांच में रोगी की पित्त की थैली में पथरी व सूजन पाई गई। रोगी की पित्त की थैली आश्चर्यजनक रूप से फूली हुई थी तथा उसमें छोटी व बड़ी तकरीबन 300 पथरियां थीं। हॉस्पिटल के गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस. पी. जिन्दल ने बताया कि सामान्य तौर पर पित्त की थैली में 1 या 2 से लेकर 25 से 30 पथरियां पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है, लिहाजा वे इसे अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेजने का विचार रखते हैं। पीड़िता हुसनो ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करती है, उसने पहले कभी पथरी के कारण कोई दर्द महसूस नहीं किया। थोड़ा बहुत दर्द रहा भी होगा तो ध्यान नहीं दिया। पिछले सप्ताह उसके पेट का दर्द इतना असहनीय रहा कि उसे हॉस्पिटल लाया गया। हुसनो ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य व दर्द मुक्त है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Winter Skin Care: ब्लैकहेड्स हटाएं और पाएं ग्लोइंग, क्लियर स्किन के लिए घर पर उपाय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम न केवल ठंड और कोहरे के लिए जाना जाता है, बल्कि यह त्वचा की देखभाल के लिहाज से...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...