back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संघ के सेवा विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 127 यूनिट रक्त एकत्रित

जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। भारतीय अभ्युथान समिति श्रीगुरुजी रक्तकोष रक्तदान शिविर के तत्वाधान में रविवार को शहर में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। जयपुर महानगर के सेवा प्रमुख राजेंद्र प्रसाद शर्मा धर्मगुरु ने बताया कि केशव नगर में 44 यूनिट, निंबार्क नगर मे 29 यूनिट तथा पृथ्वीराज नगर में 54 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। धर्मगुरु ने बताया कि प्रांत सह सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार अडानिया ने केशव नगर में, विश्व हिंदू महासंघ के अखिल भारतीय सचिव नरेंद्र पुरोहित ने निंबार्क नगर में तथा हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य ने पृथ्वीराज नगर में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया इन रक्तदान शिविरों की विशेष बात यह रही कि पति पत्नी जोड़े से रक्तदान करने आए। रक्त दाताओं में उत्साह था तथा आम नागरिकों ने भी शिविरों में सहयोग किया। श्री गणेश जनसेवा समिति का विशेष सहयोग रहा और बीडी मेमोरियल ब्लड बैंक के चिकित्सकों के निर्देशन में ये शिविर सम्पन्न हुए। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...