back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चौमूं से सीकर के लिए 120 ऑक्सीजन सिलैण्डर रवाना, सतीश पूनिया ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर, 16 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के दौर में एक तरफ कई लोग इंसानियत के दुश्मन बनकर आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। अस्पतालों में बेड बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में घूम रहे है, तो दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग है, जो आपदा की घड़ी में सामाजिक सरोकार निभाते हुए लोगों के लिए प्राण वायु की व्यवस्था कर रहे है। मुश्किल की घड़ी में विप्र सेना ने सीकर के मरीजों के लिए 120 ऑक्सीजन के सिलैण्डरों की व्यवस्था की है। इसके अलावा मास्क, सैनेटाइजर भी शामिल है। विप्र सेना के पदाधिकारी अमित कुमार और सुनील कुमार ने यह सराहनीय पहल करते हुए 120 सिलैण्डर से भरे ट्रक को सीकर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को सुपुर्द किया है। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सूरत में एक-एक कर ऑक्सीजन गैस सिलैण्डर एकत्र किए और फिर राजस्थान के लिए लेकर रवाना हुए। यहां रविवार को ऑक्सीजन सिलैण्डर से भरे ट्रक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, विधायक रामलाल शर्मा और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने चौमूं से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रामलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मौके पर विप्रसेना का आभार जताया। डॉ. पूनियां ने कहा कि महामारी के इस संकट से उबरने के लिये सरकारें व संस्थायें जो संभव सहयोग हो सकता है, कर रहे हैं। ऐसे में काफी लोग व्यक्तिगत और सामाजिक तौर पर भी जरूरतमंदों की भोजन, राशन और दवाइयों की मदद कर रहे हैं। डॉ. पूनियां ने कहा कि विप्र सेना का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने इस महामारी में खासतौर पर जो बड़ी जरूरत है ऑक्सीजन की, इनके द्वारा उपलब्ध कराये ऑक्सीजन सिलैण्डर्स से लोगों को जीवन देने का काम होगा। सुनील जी, अमित खंडेला और इनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। अमित सूरत से इतनी बड़ी संख्या में सिलैण्डर एकत्रित करके लाये, जिनसे शेखावाटी के लोगों को संजीवनी देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि मैं इनकी पहल का अभिनंदन करता हूं और गुजारिश करता हूं कि कोरोना की एडवाइजरी का सभी लोग पालन करते हुये यथायोग्य जिनसे जो सहयोग हो सके, जरूरतमंदों की मदद करें, पीडि़तों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵