नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने IVF से गर्भ धारण करने की आयु सीमा तय कर दी है। सरकार का यह एक्शन ऐसे समय में लिया गया है। जब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम के माध्यम से मंगलवार को एक वीडियो अपलोड किया। जिसमे उन्होंने सरकार से अपने दूसरे बेटे के दस्तावेजों के लिए सहायता मांगी थी। इस वीडियो में बलकौर सिंह का कहना है कि पंजाब जिला प्रशासन उनके नए जन्मे बेटे के दस्तावेज को बनाने में सहायता नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार उन्हें अपने दूसरे बेटे के दस्तावेज बनाने में परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजा नोटिस
सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मशहूर गायक थे। उनकी हत्या के बाद उनके माता पिता ने IVF के माध्यम से दूसरे बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF के माध्यम से एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं यह मुद्दा काफी गरमा गया है और केंद्र सरकार तक भी पहुंच गया है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां की उम्र को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मां चरण कौर और पंजाब सरकार से IVF ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
केंद्र सरकार के अनुसार IVF से गर्भ धारण करने की आयु सीमा 21-50 वर्ष है
सिद्धू मूसे वाला के पिता की वीडियो के बाद ही केंद्र सरकार ने IVF के माध्यम से गर्भ धारण करने की आयु सीमा तय कर दी है। सिद्धू मूसे वाला के पिता ने पंजाब प्रशासन पर उनके दूसरे बेटे के दस्तावेजों को बनाने में सहायता न करने का आरोप लगाया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते पंजाब सरकार से सिद्धू मुसे वाला की मां चरण सिंह के IVF ट्रीटमेंट के विषय में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने IVF से गर्भ धारण करने की उम्र की जानकारी दी। जिसके अनुसार आयु सीमा 21-50 वर्ष है। पत्र के अनुसार “सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की धारा 21(जी)(i) के तहत, एआरटी सेवाओं के तहत जाने वाली महिला के लिए निर्धारित आयु सीमा 21-50 वर्ष के बीच है।”
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





