back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rahul Gandhi Punjab Visit: राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका, लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोकर सेवा की

Rahul Gandhi In Amritsar: गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में हाजिरी लगायी। राहुल ने लंगर हाल में पहुंचकर बर्तन धोकर सेवा भी की।

चंडीगढ़, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में हाजिरी लगायी। राहुल ने लंगर हाल में पहुंचकर बर्तन धोकर सेवा भी की। राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत था। इस संबंध में स्थानीय कांग्रेस नेताओं को दूर रखा गया था।

राहुल गांधी ने जूठे बर्तन मांज कर की सेवा

सोमवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां सांसद गुरजीत औजला ने उनका स्वागत किया। अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी कार से दरबार साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने सिर पर नीले रंग का रूमाला बांधा हुआ था। यहां उन्होंने माथा टेका और परिक्रमा में दरबार साहिब के बारे में ही बातचीत की। दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी लंगर हाल में भी गए और उन्होंने जूठे बर्तन मांज कर सेवा भी की। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दरबार साहिब में आए थे। तब उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी और बकायदा सिखों की तरह पगड़ी पहनकर ही दरबार साहिब में आए थे।

निजी दौरे पर थे राहुल गांधी

इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग तथा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित कोई भी नेता अमृतसर में नहीं था। राहुल गांधी के कार्यालय की तरफ से भी इस बारे में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके थे कि यह उनका निजी दौरा है और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप न हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...