back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PHOTOS: राहुल गांधी का राजनेता से जननेता का सफर! कभी सिर पर उठाया बैग, पहनी कुली की ड्रेस, खेतों में आए नजर

Rahul Gandhi At Anand Vihar Railway Station: राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए अपनी पुरानी छवि से उबरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए अपनी पूरानी छवि से उबारने की लगातार कोशिश कर रहें है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को पिछले कुछ सालो में वंशवादी राजनीति में एक प्रिंस की भुमिका में प्रस्तुत करने में सफल रही थी। अब राहुल इस छवि को तोड़ने का प्रयास कर रहें है। राहुल गांधी को अपने पूरे करियर के दौरान अपने विरोधियों से घोर व्यक्तिगत आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, इस आलोचना के क्रम में राहुल को एक उपनाम ‘पप्पू’ भी दिया गया है, जिसका अर्थ कमजोर व्यक्तित्व या अपरिपक्व राजनेता साबित किया गया है।

जननेता की इमेज बनाने में लगें राहुल गांधी

फिलहाल राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए एक जननेता की इमेज बनाने में पूरी तरह से लगे हुए है। एक ऐसा नेता जिसके पीछे भीड़ एकत्रित हो सकती है। लोगों के बीच राहुल की इस यात्रा को लेकर खुब सराहना देखने को मिल रही है। और इसका असर भी बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में साफ तौर पर देखा जा सकता है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की लगभग 3570 किलोमीटर की दूरी तय की है।

कहां तक मिली कामयाबी?

राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई ऐसे काम किए जिसके द्वारा उन्होंने भारत के आम लोगों तक अपना कानेक्ट बनाने में सफल रहें है। फिर इसमें चाहें उनके द्वारा ट्रक ड्राइवर के जीवन को समझने के लिए एक पंजाबी ड्राइवर के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक यात्रा हो, या महंगाई के कारण अपनी परेशानियों के बारे में बात करते हुए कैमरे पर सब्जी बेचने वाले रामेश्वर के परिवार से मुलाकात हो। इसके अलावा कुछ दिनों पहले हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव में धान की रोपाई में किसानों के साथ उनके काम में हाथ बटाना हो। या फिर दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक बाइक मैकेनिक वर्कशॉप पर अचानक जाना हो। अथवा आज, दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल पर काम कर रहे कुली भाइयों से मुलाकात हो। राहुल गांधी के इन सब कामों के कारण उनकी राजकुमार से राजनेता की यात्रा में चार चांद लगा देती है। हम यहां अपको उनकी कुछ फोटोज़ दिखाने जा रहें है।

Rahul Gandhi Untitled_design__7_.png Rahul Gandhi Untitled_design__6_.png Rahul Gandhi Untitled_design__5_.png Rahul Gandhi Untitled_design__4_.png Rahul Gandhi Untitled_design__2_.png

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵