back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mizoram News: राज्यपाल ने मिजोरम विधानसभा के पहले सत्र को किया संबोधित, जानें क्या कहा?

Mizoram: हाल ही में संपन्न हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव में बढ़-कर कर हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल ने मिजोरम की जनता का आभार व्यक्त किया।

आइजोल, (हि.स.)। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभामपति ने आज नवगठित मिजोरम विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने नई सरकार के आगामी कार्यक्रमों तथा पुराने नियमों में बदलाव संबंधी कार्यक्रमों की चर्चा की।

राज्यपाल ने मिजोरम की जनता का आभार व्यक्त किया

अभी हाल ही में संपन्न हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव में बढ़-कर कर हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल ने मिजोरम की जनता का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि मिजोरम की जनता ने 80.43 प्रतिशत मतदान करके यह साबित कर दिया कि मिजोरम के लोगों का चुनाव के प्रति कितना उत्साह है।

तीन महिला विधायकों का चुना जाना महत्वपूर्ण अध्याय

उन्होंने विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों तथा विधानसभा में पहली बार चुनकर आए 23 सदस्यों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन महिला विधायकों का चुना जाना मिजोरम विधानसभा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि मिजोरम में महिलाओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का निश्चित रूप से राज्य भर की महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद दिया

राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए राज्यपाल ने अधिकारियों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने नागरिक समाज, गैर सरकारी संगठनों, चर्चों और मिजोरम पीपुल्स फोरम के प्रयासों की सराहना की।

सात प्रमुख क्षेत्र जिनपर प्रशासन अगले पांच वर्षों में फोकस करेगा

राज्यपाल ने सात प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख किया, जिनपर प्रशासन अगले पांच वर्षों में फोकस करेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन और जवाबदेही के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित जिम्मेदार और उत्तरदायी प्रशासन सभी क्षेत्रों में स्थिर और सतत विकास को सुनिश्चित करता है। उन्हीं सिद्धांतों पर सरकार चलेगी।

सरकार इस क्षेत्र में कार्य करेगी

उद्योग को समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक समानता तक पहुंच, युवा कल्याण और विकास, पर्यावरण की सुरक्षा, दीर्घकालिक विकासात्मक परियोजनाएं आदि पर सरकार कार्य करेगी, जिनके परिवर्तनकारी परिणाम निकलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...