मुंबई 6 जून ( हि स )। ट्रांस हार्बर रेलवे मार्ग पर पावने के पास लोकल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई हैं जब किएक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इससे एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा दीवार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी अनुसार लोकल की चपेट में आने से नजमा शेख (27 ) की मौत हो गई हैं जब कि एजबुल शेख (39 ) और सेनुर शेख (28 )गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के करीब पावने के पास रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रेन आने पर पास के नाले पर खड़े होकर बचने की कोशिश करने लगे । लेकिन संभाल पाते तब तक लोकल की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जब कि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी वाशी जीआरपी को होते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए वाशी मनपा अस्पताल में भेज दिया जब की मृत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस संदर्भ में तुर्भे आरपीएफ को संपर्क किए जाने पर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी। वंही वाशी जीआरपी के विष्णु केशरकर ने घटना की पुष्टि की हैं हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति




