back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम रेलवे ने चक्रवात के दौरान चलाईं दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें

मुंबई, 18 मई, (हि. स.)। एक ओर जहां चक्रवात ताउते अपना असर दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर विषम परिस्थितियों में भी पश्चिम रेलवे ने अपनी कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए अपनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिवहन निर्बाध रूप से जारी रखा है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि चक्रवात ताउते की विषम और चुनौतिपूर्ण परिस्थिति के मध्य पश्चिम रेलवे ने देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए 18 मई, 2021 को भी राजकोट मंडल के कानालूस स्थित रिलायंस रेल साइडिंग से ओखला (दिल्ली) के लिए पांच लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों तथा आंध्र प्रदेश के गुंटूर के लिए चार ऑक्सिजन टेंकरों से लोडेड ट्रेनें चलाईं जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा व आंध्र प्रदेश को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाएगी। इन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 168.43 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का परिवहन किया गया। ठाकुर के अनुसार पश्चिम रेलवे ने अभी तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा राजस्थान, महाराष्ट् व उत्तर प्रदेश राज्यों में अपनी 36 ऑक्सीजन ट्रेनों से 3225.43 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Cyclone Senyar का खतरा बढ़ा: कुछ ही घंटों में लैंडफॉल, अंडमान–तमिलनाडु–केरल में अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार देर रात बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...