back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम रेलवे : बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

मुंबई, 12 मई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे ने 09097/09098 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन के फेरे को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार ट्रेन नंबर 09097 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से शनिवार, 15 मई को 19:25 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 15:40 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09098 बरौनी-बांदा टर्मिनस स्पेशल मंगलवार, 18 मई को बरौनी जंक्शन से 06:30 बजे छूटेगी और गुरुवार को 04:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा किला, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ सिटी, बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, बेतिया, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जं. स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टीयर, शयनयान और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं। यह स्पेशल ट्रेन स्पेशल फेयर के साथ चलेगी। ट्रेन नंबर 09097 के विस्तारित फेरे की बुकिंग 13 मई से नामित यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...