back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आएं नक्सलवादी: छत्रपति संभाजी राजे भोसले

मुंबई, 13 जून (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजी राजे भोसले ने कहा कि नक्सलवादियों को मराठा समाज को सलाह देने की बजाय आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अंगीकार की है और इसका लाभ सभी को हो रहा है। छत्रपति राजे भोसले ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने नक्सलवादियों की ओर से जारी पत्रक पढ़ा है, जिसमें कहा गया है कि वे मराठा आरक्षण के लिए राजनीतिक लोगों पर विश्वास न करें। इस पत्रक का पत्रक से ही जवाब देते हुए संभाजी राजे ने कहा कि उनके वंशज छत्रपति शिवाजी महाराज भी लोकशाही में विश्वास करते थे, इसी वजह से उन्होंने अष्टप्रधान की रचना की थी। देश ने लोकशाही शासन व्यवस्था को ही अपनाया है। इस शासन व्यवस्था में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। बंदूक से किसी का भला नहीं होने वाला है। इसलिए नक्सलवादियों को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि नक्सलवादियों ने पत्रक जारी कर कहा था कि मराठा आरक्षण के लिए छत्रपति संभाजी राजे को राजनेताओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए। राजनेताओं को दलाल बताते हुए इसमें कहा गया था कि किसी भी स्थिति में ये लोग मराठा आरक्षण के लिए सकारात्मक नहीं है। इसी का जवाब देते हुए संभाजी राजे भोसले ने कहा कि नक्सलियों के भी हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकताँत्रिक व्यवस्था को स्वीकार कर लेना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ भी गाया था गाना, गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है नाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले आज 91 साल की हो गई हैं। 8 सितम्बर, 1933 को महाराष्ट्र के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵