back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SP नेता अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी, Whatsapp पर भेजी पिस्तौल और खून से सने चाकू की फोटो

मुगल शासक औरंगजेब के समर्थन में बेतुकी बयानबाजी करने के बाद आजमी को धमकी मिली थी।

मुंबई, हिन्दुस्थान समाचार। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष तथा विधायक अबू आसिम आजमी को मोबाइल फोन पर ह्वाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आजमी के ह्वाट्सएप पर खून से सना चाकू और पिस्तौल की फोटो भेजी गई है। धमकी देने वाले ने आजमी को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। फिलहाल इस मामले में अबू आजमी ने मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

बयानबाजी करने के बाद आजमी को धमकी मिली

हालांकि, बेतुके बयानों के लिए मशहूर आजमी को धमकी मिलने का यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी आजमी को धमकियां मिल चुकी हैं। मुगल शासक औरंगजेब के समर्थन में बेतुकी बयानबाजी करने के बाद आजमी को धमकी मिली थी। बीते जनवरी माह में आजमी के निजी सचिव के फोन पर धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने औरंगजेब का समर्थन करने पर आजमी को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय भी पुलिस में मामला दर्ज हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...