मुंबई, 28 फरवरी, (हि. स.)। पंजाब में पिछले दिनों चल रहे किसान आंदोलन के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अत: कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तथा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और तदनुसार शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। शॉर्ट टर्मिनेटेड/शॉर्ट ओरिजिनेटेड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें : 1 मार्च, 2021 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 09025 बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा तथा यह चंडीगढ़ एवं अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके फलस्वरूप, 3 मार्च, 2021 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 09026 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को चंडीगढ़ से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा तथा यह अमृतसर एवं चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। डायवर्टेड ट्रेनें : 1). 28 फरवरी, 2021 को छूटी ट्रेन संख्या 02903 मुंबई सेंट्रल -अमृतसर स्पेशल ट्रेन को व्यास-जनडियाला-अमृतसर की बजाय परिवर्तित मार्ग व्यास -तरनतारन -अमृतसर के रास्ते चलाया जायेगा। 2). 1 मार्च, 2021 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02904 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को अमृतसर- जनडियाला- व्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर- तरनतारन- व्यास के रास्ते चलाया जायेगा। 3). 1 मार्च, 2021 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02925 बांद्रा टर्मिनस – अमृतसर स्पेशल ट्रेन को व्यास-जनडियाला- अमृतसर की बजाय परिवर्तित मार्ग व्यास -तरनतारन -अमृतसर के रास्ते चलाया जायेगा। 4). 1 मार्च, 2021 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02926 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को अमृतसर- जनडियाला- व्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर- तरनतारन- व्यास के रास्ते चलाया जायेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कृपया उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप




