नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र के सोलापुर के घोंगड़े वस्ती इलाके में कार का हॉर्न बजाने को लेकर भारी बवाल मच गया। विवाद के चलते शहर के घोंगड़े बस्ती में दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें सात लोगों के घायल होने की सूचना है। यह झड़प एक मामलू से विवाद को लेकर हुई थी लेकिन बहस के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए है। हिंसक झड़प हो गई। पूरा विवाद एक कार के तेज हॉर्न का विरोध करने पर दो लोग आपस में भिड़े और इसके बाद उनके साथी भी इसमें शामिल हो गए।
दोनों गुटों के सात लोग घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रविवार (22 जून) की रात करीब 10.00 बजे का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसमें पूर्व पार्षद के बेटे समेत दोनों गुटों के 7 लोग घायल हुए हैं। घोंगड़े वस्ती इलाके से रऊफ इनामदार और उसका दोस्त कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान, रऊफ इनामदार ने अपनी कार का हॉर्न बजाते हुए लोगों से सड़क से हटने के लिए कहा।
300 से ज्यादा लोगों के बीच हुई झड़प
यह विवाद तब शुरु हुआ जब बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल के बेटे बिपिन पाटिल और रऊफ इनामदार के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि वे जोर से हॉर्न क्यों बजा रहे थे? यह मामूली विवाद पहले मारपीट में बदला और फिर दोनों समूहों के 300 से अधिक लोगों आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर खूब पथराव किया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
जानकारी के मुताबिक, इस पथराव में सात लोग घायल हुए है। इलाकें में मौजूद गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का दंगा नियंत्रण दल ने स्थिति को भापते हुए शांति कायम की। इस समय, पुलिस ने आक्रामक तरीके से घटनास्थल पर एकत्रित हुए युवाओं को तितर-बितर किया। देर रात, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दे कि, फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं, इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। न ही कोई केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में तनाव को कंट्रोल कर चुकी है और शांति बरकरार करने में लगी है।




