back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले में शिंदे गुट ने स्पीकर को भेजा 6000 पेज का जवाब, ठाकरे गुट ने लगाया आरोप

महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि वे विधायकों की अयोग्यता के मामले में नियमानुसार निर्णय लेंगे।

मुंबई, हि.स.। महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि वे विधायकों की अयोग्यता के मामले में नियमानुसार निर्णय लेंगे। शिवसेना शिंदे गुट के 16 विधायकों ने छह हजार पन्नों का लिखित जवाब दाखिल किया है। इसकी छानबीन के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दाखिल की

शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सत्ता स्थापित की और मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से मुख्यमंत्री सहित 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दाखिल की है। इसी मामले की सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष हो रही है।

विधायकों की अयोग्यता के मामले में नियमानुसार लेंगे निर्णय

राहुल नार्वेपर पर उद्धव ठाकरे गुट ने इस मामले की सुनवाई में देरी का आरोप लगाया है। राहुल नार्वेकर ने पत्रकारों को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष का पद निष्पक्ष है और वे विधायकों की अयोग्यता के मामले में नियमानुसार निर्णय लेंगे। इसलिए किसी को इस मामले में किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। इस मामले की सुनवाई प्रक्रिया के आधार पर चल रही है और कोई भी निर्णय कानून के अनुसार ही लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...