back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

90 मिनट में 48 हजार की शराब पी गया आरोपी; 2 करोड़ की कार, 45 हजार का नंबर लेकिन RTO को नहीं दिए 1700 बकाया

Pune News: पुणे रोड एक्सीडेंट मामले में नाबालिग आरोपी ने 19 मई को अपनी लग्जरी कार से बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मारने से पहले दो पबों में से एक में केवल 90 मिनट में ₹48,000 खर्च किए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे रोड एक्सीडेंट मामले के नाबालिग आरोपी ने अपनी लग्जरी कार से दो युवाओं को कुचल कर रख दिया। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि वे शहर के एक बड़े बिल्डर का बेटा है। हादसे वाले दिन आरोपी ने अपनी लक्जरी पोर्शे टायकन से दो लोगों को टक्कर मारने से पहले एक पब में 90 मिनट के अंदर ₹48,000 खर्च किए थे।

नाबालिग आरोपी ने 90 मिनट में खर्चे ₹48,000

इस हादसे में दो युवा IT कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादसे ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 18 मई की रात तकरीबन 10 बजकर 40 मिनट पर नाबालिग आरोपी अपने दोस्तों के साथ कोसी नाम के पब पहुंचा था। जहां उसने 90 मिनट में ₹48,000 का बिल बनाया। जब कोसी पब ने उन्हें शराब देना बंद कर दिया तो वे दूसरे पब में गए। नाबालिग आरोपी ब्लेक मैरिओट नाम के दूसरे पब में रात को 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचा। नाबालिग आरोपी की मेडिकल जांच के लिए उसके खून की जांच की गई और फोरेंसिक रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।

IPC की धारा 304 के तहत मामला दर्ज

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एक न्यूज चैनल को बताया कि इस मामले में हमने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज नहीं कर रहे हैं। धारा 304 (ए) के अनुसार, जब कोई शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उसके ऊपर धारा 304 लगाया गया है, इसके अनुसार, नाबालिग आरोपी को पता था कि वे शराब पीकर अपनी लग्जरी पोर्श कार को चला रहा था। जिसका नम्बर प्लेट मार्च के महीने से रजिस्टर्ड नहीं था। नाबालिग आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि उसकी इस लापरवाही से किसी की जान जा सकती है। नाबालिग आरोपी ने कार का नम्बर प्लेट 45 हजार रुपये में बनवाया था। इसके बावजूद RTO के पास 1700 रुपये का बकाया राशि अबतक नहीं दिया है।

CCTV कैमरा में नाबालिग आरोपी का शराब पीने का वीडियो कैद

पुणे के असिस्टेंट पुलिस कमीश्नर मनोज पाटिल ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने अपनी पोर्शे टायकन कार चलाने से पहले पब में अपने दोस्तों के साथ शराब पीता हुआ नजर आया है। इस बात का पुलिस के पास CCTV कैमरा का फुटेज है। अब बस उसके खून की रिपोर्ट आने का इंतजार है।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रील के जुनून में मौत का खेल, द्वारका में नाबालिग की रफ्तार बनी 23 साल के साहिल की मौत का कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुआ सड़क हादसा अब एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। इस दर्दनाक दुर्घटना...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...