नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तहसील के कलाशी गांव के पास उजानी बांध की नदी में 21 मई की शाम एक नाव पलटने से 6 लोग लापता हैं। पुलिस ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि NDRF और SDRF की टीम ने घटनास्थल पर घंटों तक लोगों की तलाश में जुटी रही।
वोट में कुल 7 लोग थे सवार
यह घटना 21 मई की शाम को पुणे से करीब 140 किलोमीटर दूर पर हुई। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि नाव पर सवार 6 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि नाव पर सवार लोगों के डूबने की संभावना है। वोट में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें से अबतक 1 की ही जान बच पाई है। उसने लोगों से मदद की गुहार मांगी। उसकी आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़े। पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि “नेशनल डिज़ासटर रिलीफ टीम और स्टेट डिज़ासटर रिलीफ टीम, लोकल पुलिस की टीम घटनास्थल पर लोगों को ढूंढने में जुटी है। अभी भी बचाव कार्यों के लिए तैनात हैं।” जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त इलाके में तेज आंधी और बारिश हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण नाव नदी में पलट गई। इस नाव पर प्रतिदिन लोग सवार होकर नदी के इस पार से उस पार जाते थे। इस हादसे का कारण मौसम को बताया जा रहा है।
नाव पलटने की बढ़ती समस्या पर नहीं लगी रही लगाम
नाव पलटने से लोगों की मौत की खबरें बढ़ती ही जा रही है। सरकार और प्रशासन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। नाव पर न ही लाइफ बेल्ट की व्यवस्था होती है और न हीं कोई और सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम होता है। सरकार को इस विषय में गंभीर रुप से विचार करना चाहिए। साथ ही इन मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





