नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| पुणे हिट एंड रन केस काफी सुर्खियों में बना हुआ है। पुणे में एक अमीर लड़के ने पोर्शे कार से कुचलकर दो लोगों को मार दिया था। हादसे में मारे गए युवक व युवती नौकरी करते थे। इस मामले में युवक को प्रतिबंध लिखने की साधारण सी सजा सुनाई गई। फैसले के बाद ही ये मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामले की जांच कर रहे अमितेश कुमार
इस मामले की पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार जांच कर रहे हैं। लोग अमितेश कुमार के बारे में जानने को उत्सुक रहे हैं। जान लेते हैं कौन हैं आईपीएस अमितेश कुमार।
अमितेश की पहले सोलापुर में हुई थी ट्रेनिंग
यूपीएससी परीक्षा पास करने और आईपीएस ट्रेनिंग के साथ अमितेश कुमार की पहली पोस्टिंग सोलापुर में हुई थी। उन्होंने 1997 में एसीपी के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा वे अमरावती जिले में एसपी भी रहे थे। नागपुर में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर नियुक्त हुए। इसके बाद वे मुंबई में चले गए।
कौन हैं अमितेश कुमार?
अमितेश कुमार 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मूल तौर पर पटना के रहने वाले अमितेश कुमार ने दिल्ली के स्टीफन काॅलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने साइबर लाॅ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया गया है। अमितेश कुमार द्वारा 1995 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्राप्त की। इस परीक्षा में उन्होंने आल इंडिया की मेरिट लिस्ट में 59वा रैंक हासिल किया। अमितेश कुमार को महाराष्ट्र को आईपीएस नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके है अमितेश कुमार
अमितेश कुमार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर भी कार्यरत रहे। अमितेश कुमार ने नक्सलियों को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। उन्होंने बिहार से आंध्र प्रदेश तक हो रही हथियारों की तस्करी का खुलासा भी किया। अमितेश कुमार को उनके शानदार कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





