back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पालघर : बिजली ग्राहक अब खुद भेज सकेंगे मीटर रीडिंग

मुंबई, 27 अप्रैल (हि.स.)। पालघर जिले में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते हालात के मद्देनजर लॉकडाउन जारी है। बढ़ते संक्रमण के कारण कई परिसर और सोसाइटियां निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित की गई हैं, इसलिए ऐसे स्थानों पर महावितरण को मीटर रीडिंग के लिए मुश्किल होने पर अब ऐसी व्यवस्था की गई है कि बिजली ग्राहक खुद मीटर रीडिंग भेज सकते हैं। महावितरण ने महावितरण मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट की सहायता से ग्राहकों से मीटर रीडिंग भेजने की अपील की है। मैसेज मिलने के चार दिन तक ग्राहक खुद से मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट द्वारा रीडिंग भेज सकते हैं। महावितरण मोबाइल ऐप द्वारा सबमिट मीटर रीडिंग पर क्लिक करने पर एक से अधिक ग्राहक क्रमांक होने पर जिस क्रमांक का मीटर रीडिंग भेजना है, उसका क्रमांक सेलेक्ट करें। उसके बाद मीटर क्रमांक उल्लेखित करें। मीटर रीडिंग लेते समय बिजली मीटर के स्क्रीन पर तारीख और समय के बाद रीडिंग की संख्या और केडब्ल्यूएच दिखने के बाद की रीडिंग की संख्या व फोटो लें। उसके बाद फोटो अनुसार मैन्युअली रीडिंग ऐप में उल्लेखित कर सबमिट करें। महावितरण के अधिकारी रूपेश पाटील ने बताया कि केन्द्रीकृत बिजली बिल प्रणाली शुरू किए जाने के बाद हर माह 1 से 25 तारीख तक एक निश्चित तारीख को बिजली ग्राहकों के मीटर की फोटो रीडिंग ली जा रही है। रीडिंग के लिए निश्चित तारीख के एक दिन पूर्व महावितरण की ओर से सभी ग्राहकों को खुद से रीडिंग भेजने की एसएमएस सुबिधा प्रदान की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ योगेंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...