back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों के टीकाकरण के लिए आवश्यक सुविधा दी जाए: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मुंबई, 19 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को नंदुरबार जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों के टीकाकरण के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए और टीकाकरण के बाद भी नागरिकों को मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता फैलाई जाए। धडगाव में आयोजित जिला समीक्षा बैठक में ठाकरे बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना है, इसलिए प्रतिबंधक उपाय योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाए। इस समय एक डाल के रूप में हमारे पास टीकाकरण की सुविधा है। टीके को लेकर जनता के मन के सभी संदेह दूर करके टीकाकरण की गति बढ़ाई जाए। सरकार की गाइडलाइन का हर जगह पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिले में जागरूकता के लिए अच्छे उपक्रम चलाए जा रहे हैं, उन्हें आगे भी जारी रखा जाए। मुख्यमंत्री ने धडगाव ग्रामीण अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में भेंट देकर कोरोना टीकाकरण की जानकारी हासिल की। उन्होंने नागरिकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर प्रतिबंध लगाने के लिए जनता मास्क पहने और शारीरिक अंतर रखते हुए नियमों का पालन करें। तोरणमाल पर्यटन विकास का सूक्ष्म प्लान तैयार किया जाए। पर्यटन विकास के माध्यम से यहां रोजगार निर्माण को गति देने के लिए सरकार हर सहयोग देगी। विकास का प्रारूप तैयार करते समय प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। परिसर में पलसा के वृक्षों को कतार से लगाने जैसी पर्यटकों को आकर्षित करनेवाली संकल्पनाओं पर बल दिया जाए। शीघ्र ही पर्यटन मंत्री के साथ इस संबंध में बैठक ली जाएगी। आदिवासी विकास मंत्री व जिले के पालक मंत्री एड. के.सी. पाडवी ने कहा कि जिले में फलबाग लगाने का कार्यक्रम शुरू करने पर 200 पहाड़ हरे हो जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के आश्रम स्कूलों में सेटेलाइट एजुकेशन चलाने का विचार है। कृषि मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से इस वर्ष बड़े पैमाने पर फल बाग लगाई गई है। बैठक में मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास, जिला परिषद अध्यक्षा एड. सीमा वलवी, विधायक मंजुला गावित, पूर्व विधायक चंद्रकांत रघुवंशी, विभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गमे, जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र भारुड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुनाथ गावडे, पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित आदि उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विनय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵