back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘शांति बनाए रखें अफवाहाें पर ध्‍यान न दें ‘- सीएम फडणवीस और सांसद गडकरी की लोगों से अपील  

नागपुर में हिंसक झड़प की घटना पर महाराष्‍ट्र सरकार ने सख्‍ती दिखाते हुए तुरंत एक्‍शन लिया है।, वहीं सीएम फडणवीस और सांसद गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागपुर में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा। घटना पर मुख्यमंत्री खुद नजर बनाए हुए है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तनाव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

50 से ज्‍यादा गिरफ्तार,इंटरनेट सेवा बहाल

नागपुर हिंसा के मामले में महाराष्‍ट्र सरकार ने सख्‍ती दिखाते हुए तुरंत एक्‍शन लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्‍थरबाजी और वाहनों को आग लगाने वाले लोगों की पहचान कर एक्‍शन लेते हुए 50 से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है। 

घटना पर लगातार नजर रखें हैं सीएम  

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि नागपुर के महल इलाके में हुई तनावपूर्ण स्थिति निंदनीय है। कुछ असामाजिक तत्‍वों द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की गई है। पुलिस पर भी पत्थर फेंके हैं, जो गलत है। मैं स्वयं पूरी घटनाओं पर नजर रखा हुआ है। उन्होंने दंगा फैलाने वाले और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि नागपुर शांतिप्रिय लोगों की नगरी है। यहां की शांति भंग ना हो, ऐसा सभी को व्यवहार और बर्ताव करना चाहिए। अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उस पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

गडकरी बोले- शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें

केंद्रीय मंत्री व सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि “कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने के लिए जाना जाता है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। यह मेरी आप सभी से विनम्र विनती है।”

कब्र या मजार को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं…

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने नागपुर हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है क‍ि महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मजार को नुकसान पहुंचाना व तोड़ना ठीक नहीं है। इससे वहां आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बिगड़ रहा है। बीएसपी प्रमुख ने अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एकनाथ शिंदे बोले- हिंसा में शामिल लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा

नागपुर में हुई हिंसा पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि यह हिंसा एक साजिश है। उन्होंने कहा कि एक प्लानिंग के तहत इस हिंसा को अंजाम दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग भी इस हिंसा में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्‍त एक्शन लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...