back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर उद्धव ठाकरे का तंज, कहा- सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए

Mumbai News: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राजनेताओं पर हमले के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

मुंबई, (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राजनेताओं पर हमले के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

राज्यपाल पद से उनका विश्वास ही उठ गया है

उद्धव ने कहा कि इस तरह की मांग को लकर वे राज्यपाल के पास नहीं जाएंगे, क्योंकि राज्यपाल पद से उनका विश्वास ही उठ गया है, इसलिए वे इस तरह की मांग पत्रकारों के समक्ष कर रहे हैं।

इसलिए इन दोनों की हत्या करवाए जाने की शंका को बल मिल रहा है

उद्धव ठाकरे ने पत्रकार वार्ता के दौरान दहिसर में हुई अभिषेक घोसालकर हत्या मामले की जांच में भी तथ्यों को छिपाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ अभिषेक पर गोली लगने का सीसीटीवी फुटेज दिखाया जा रहा है, जबकि गोली चलाने वाले और मोरिस नरोन्हा के आत्महत्या करने का सीसीटीवी फुटेज जानबूझकर नहीं दिखाया जा रहा है। इसलिए इन दोनों की हत्या करवाए जाने की शंका को बल मिल रहा है।

कुत्ते को स्वान कहने से कोई व्यक्ति सुसंस्कारित नहीं हो जाता

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि राज्य में गुंडे और बदमाशों को राज्याश्रय दिया जा रहा है साथ ही उन्हें पुलिस संरक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण में गणपत गायकवाड़, जलगांव में भाजपा के पूर्व पार्षद की हत्या और दहिसर में अभिषेक की हत्या इसी का नतीजा है। उन्होंने दहिसर में अभिषेक घोसालकर पर गोली चलाए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया पर भी जोरदार निशाना साधा है। उद्धव ने कहा कि फडणवीस ने उस समय कहा था कि अब अगर स्वान भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो विपक्ष गृहमंत्री का इस्तीफा मांगेगा। उद्धव ने कहा कि कुत्ते को स्वान कहने से कोई व्यक्ति सुसंस्कारित नहीं हो जाता।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देवेंद्र फडणवीस के आधी रात दिल्ली दौरे से मची सियासी हलचल, महाराष्ट्र की राजनीति में नए बदलावों की आहट?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के देर रात अचानक दिल्ली पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार, 9...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...