Mumbai: विरार में 7 जनवरी से सत्यांशु जी महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा, महिला भक्तों में दिखी उत्सुकता

Mumbai: कथा ज्ञानयज्ञ सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में विरार-पूर्व के सहकार नगर स्थित चौधरीवाड़ी, (नियर पापड़ मैदान) में रविवार, 7 जनवरी 2024 से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा।
Bhagwad Katha
Bhagwad KathaRaftaar.in

मुंबई, हि. स.। कथा ज्ञानयज्ञ सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में विरार-पूर्व के सहकार नगर स्थित चौधरीवाड़ी, (नियर पापड़ मैदान) में रविवार, 7 जनवरी 2024 से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन में भगवताचार्य श्री सत्यांशु जी महाराज के मुखारविंद से भक्तगण मोक्षदायी कथा का अमृतपान करेंगे। कथा का शुभारंभ रविवार को कलशयात्रा के साथ होगा और रविवार, 14 जनवरी 2024 की शाम महाप्रसाद के साथ समापन होगा।

महिला भक्तों में दिखी उत्सुकता

प्रतिष्ठान के अध्यक्ष स्वामीनाथ तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में कलशयात्रा को लेकर महिलाओं में उत्सुकता देखी जा रही है। अब तक 1350 से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं। इसमें 2500 महिला भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए 100 जिम्मेदार एवं कर्मठ युवाओं की टीम बनाई जाएगी।

भंडारे में 10 हजार भक्तों के एकत्रित होने की संभावना

इन युवाओं का चुनाव काशी सिद्धि मंडल विरार करेगा। कथा में स्वयंसेवकों को सिम्बोल कोड देने की जिम्मेदारी समाजसेवी श्याम यादव तथा ईशनाथ झा को दी गई है। भंडारे में 10 हजार भक्तों के एकत्रित होने की संभावना है। मुख्य यजमान बालकृष्ण मिश्रा हैं।

आयोजन समारोह

आयोजन को सफल बनाने में कथा ज्ञानयज्ञ सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष स्वामीनाथ तिवारी, सचिव ईशनाथ झा, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र मिश्रा, उपसचिव कपिलदेव सिंह, उप-कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र (रामू), सुरेश दुबे (सुदामा) सहित पदाधिकारी और सदस्य प्रयासरत हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in