back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai: मुंबई में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स की फ्लाइट से टकरा कर 36 राजहंसों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Mumbai News: मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट से टकराकर राजहंस के 36 शव पाए गए हैं और यह पता लगाने के लिए एक खोज शुरू की गई है कि इन पक्षियों की कैसे मौत हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके में 20 मई की रात को एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने से 36 राजहंस की मौत हो गई। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि युनाइटेड अरब एमिरेट्स की फ्लाइट EK 508 ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले पक्षी के टकराने की सूचना दी। इसके बाद फ्लाइट सुरक्षितक मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

राजहंस के 36 शव पाए गए

एडिशनल चीफ कनजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल) एसवाई रामा राव ने बताया कि घाटकोपर में राजहंस के 36 शव पाए गए हैं और यह पता लगाने के लिए एक खोज शुरू की गई है कि क्या और राजहंस मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि वे एक उड़ान की चपेट में आ गए थे। अभी भी तलाश अभियान जारी है। मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के अधिकारी दीपक खाड़े ने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हमें पक्षी के टकराने की जानकारी दी है।

मामले की जांच में जुटे वन अधिकारी

मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के रेंज वन अधिकारी प्रशांत बहादुरे ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वे मामले की पड़ताल करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट गए थे। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। हमें स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि ये घटना रात को करीब 8.40 से 8.50 बजे के बीच हुई। हमारी टीम रात 9.15 बजे घटनास्थल पर पहुंची थी। इस बात का अभी पचा लगाया जा रहा है कि पक्षियों और फ्लाइट के बीच रात के समय कैसे ये घटना घटी। इस घटना में वन अधिकारियों को किसी की साजिश रचने की भी आशंका है। गौरतलब है कि रात के समय पक्षी आसमान में झूंड में नहीं उड़ते। ये हादसा इस तरह भी हो सकता है कि किसी ने पक्षियों को उनके जगह से भगाने की कोशिश की है, जिस वजह से रात के समय पक्षियों को अपनी जगह छोड़नी पड़ी तभी ये फ्लाइट से टकरा कर हादसे का शिकार बन गए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, BJP-शिवसेना में 227 सीटों पर हुआ समझौता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महायुति ने सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बना ली है। मुंबई बीजेपी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...