नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाहर फारिंग मामले में पकड़े गए आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में खुदकुशी कर ली। सूत्रों ने बताया कि 32 वर्षीय अनुज थापन को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।
किस मामले में अनुज थापन पर लगा आरोप?
मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियो की पहचान अनुज थापन और सोनू सुभाष चंदर के रुप में हुई है। अनुज थापन पर आरोप है कि 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में प्रयोग किए जाने वाले हथियार दिए थे। इस मामले में विक्की गुप्ता और सागर पाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने का आरोप है। दोनों आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में हैं। घटना वाली रात दोनों को बाइक पर इलाके से निकलते हुए CCTV कैमरा में देखा गया था।
अनुज थापन मामले में पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
सूत्रों ने कहा कि अनुज थापन ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? इसकी जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीके जैन ने NDTV को बताया कि लॉक-अप में किसी भी मौत को हत्या का मामला माना जाता है। उन्होंने आगे कहा, “थाने के सभी पुलिसकर्मियों से CID द्वारा पूछताछ की जाएगी।” पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस आमतौर पर यह सुनिश्चित करती है कि हवालात में किसी ऐसी वस्तु की जांच की जाती है जिसका इस्तेमाल कोई व्यक्ति आत्महत्या के लिए कर सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोगों ने लॉक-अप के अंदर पजामा से फंदा बनाकर आत्महत्या की। एक पुलिसकर्मी हमेशा लॉक-अप की सुरक्षा करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई कैदी भाग न जाएं, और आत्महत्या के प्रयासों पर भी नजर रखी जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





